30 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री पर लगातार सख्ती

30 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री पर लगातार सख्ती
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलौदा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत 2700 रुपये आंकी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार कश्यप (23 वर्ष), निवासी बजरंग चौक, बलौदा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत की गई। अभियान के तहत लगातार निगरानी और छापामार कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे एवं महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी




