अनुशासन ही खेल का मुख्य मंत्र, कराटे सेमिनार में छोटे उस्तादों ने दिखाया दमखम
अकलतरा में जिला स्तरीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग स्पर्धा एवं सेमिनार का आयोजन, 100 से अधिक बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को मिली नई बेल्ट

अनुशासन ही खेल का मुख्य मंत्र, कराटे सेमिनार में छोटे उस्तादों ने दिखाया दमखम
अकलतरा में जिला स्तरीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग स्पर्धा एवं सेमिनार का आयोजन, 100 से अधिक बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को मिली नई बेल्ट
अकलतरा। मिनीमाता मंगल भवन अकलतरा में जिला स्तरीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग स्पर्धा एवं सेमिनार का एक दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक बालक-बालिकाओं ने विभिन्न बेल्ट रैंक के आधार पर अपनी प्रतिभा, तकनीक और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही खेल का मुख्य मंत्र है और खेल जीवन में कठिन परिश्रम, टीम वर्क तथा सकारात्मक सोच की सीख देते हैं।
विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विशेष रूप से बच्चियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। कराटे जैसे खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी सभी का ध्येय होना चाहिए। जिला कराटे संघ की मांग पर उन्होंने खेल सामग्री उपलब्ध कराने और क्लब स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह राणा, संतोष गुप्ता, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया, राजेश भारद्वाज और अविनाश साहू ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की तथा खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जांजगीर तहसीलदार शशिभूषण सोनी, यातायात निरीक्षक सुभाष चौबे, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य दीपेंद्र लहरे, रामफल कश्यप, रवि कश्यप सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, अभिभावक और कराटे प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

बेल्ट ग्रेडिंग में खिलाड़ियों ने हासिल की नई उपलब्धि
बेल्ट ग्रेडिंग स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में नई बेल्ट अर्जित की। प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों को यलो बेल्ट, 20 खिलाड़ियों को ओरेंज बेल्ट, 10 खिलाड़ियों को ग्रीन बेल्ट तथा 10 खिलाड़ियों को ब्लू बेल्ट प्रदान की गई। श्रेष्ठ द्विवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्राउन बेल्ट अर्जित की।
वहीं अफ़सा राठौर, स्वाति गढ़ेवाल और अनिकेत साहू ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर ब्लैक बेल्ट हासिल कर प्रतियोगिता में विशेष उपलब्धि दर्ज की। खिलाड़ियों की सफलता पर उपस्थित अतिथियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों और खिलाड़ियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में सभी अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और बेल्ट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में कराटे संघ के कोच रूखमणी रानू, मोतीलाल रात्रे, वैभवी सिंह सिसोदिया, संगीता रात्रे, स्वाति गढ़ेवाल, अफ़सा राठौर और मनोज सोनी सहित अन्य प्रशिक्षकों का योगदान रहा। बेल्ट ग्रेडिंग के निरीक्षण के लिए एनआईएस कोच आशीष बाघ, बालाघाट मध्यप्रदेश उपस्थित रहे।
अघोर विद्या पीठ पोड़ी दल्हा से जितेंद्र टंडन, यशवंत सिंह चंदेल, अरुण मरकाम, हीरामणि गंधर्व, पूर्णिमा गंधर्व, दादू सिंह राज, जगदीश पटेल, रथराम यादव, कलेश्वर कुमार, भूमिका बघेल, प्रेमी रात्रे, किशन साहू, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश टंडन, जानकी सोनी, दिव्या सोनी, आशीष सोनी, डोलेंद्र निराला, प्रियंका निराला, रमला साहू, नंदनी आदिले, जगजीत आदिले, भगवती खांडेल, लक्ष्मी गोस्वामी, रेखा गोस्वामी, तुलसी साहू, अर्जुन साहू, बीना कश्यप, फिरोज कश्यप, सुदामा प्रसाद खांडेल, भाग्य एक्का, रजनी सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कराटे संघ के प्रमुख वरुण पाण्डेय ने किया। एक दिवसीय आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और विभिन्न बेल्ट रैंक के लिए आयोजित प्रदर्शन में छोटे उस्तादों ने अपने दमखम और कौशल से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।




