चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
चांपा में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू किया बरामद; एक नाबालिग की भी भूमिका

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
चांपा में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू किया बरामद; एक नाबालिग की भी भूमिका
जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को प्रार्थी सूरज कुमार यादव, निवासी चांपा, ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके भाई दीपक कुमार यादव पर संजू केंवट और उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल दीपक कुमार यादव को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध दर्ज करते हुए धारा 109(1), 3(5) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कंवरपारा चांपा निवासी संजू केंवट (27) को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी संजू केंवट को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण की विवेचना जारी है तथा मामले में शामिल अन्य व्यक्ति एवं नाबालिग की भूमिका के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




