पांच राज्यों के जनादेश में दिखा सुशासन पर भरोसा: रवि पाण्डेय
भाजपा की जनसेवा, राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति को जनता का समर्थन

पांच राज्यों के जनादेश में दिखा सुशासन पर भरोसा: रवि पाण्डेय
भाजपा की जनसेवा, राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति को जनता का समर्थन
दक्षिण और पूर्वोत्तर में भी बढ़ा जनाधार, पार्टी ने जताया जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा
जांजगीर-चांपा। देश में हाल ही में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, किसान मोर्चा, इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त जनादेश भाजपा की सकारात्मक राजनीति, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और सुशासन पर जनता के विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और व्यवस्था परिवर्तन की जीत है। पार्टी प्रत्येक राज्य में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेगी। पाण्डेय ने विश्वास जताया कि इन चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विकास यात्रा और पारदर्शी शासन पर लगातार भरोसा जता रही है।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश राष्ट्र की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भाजपा को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन परिवर्तन, सुरक्षा और वास्तविक विकास की जनता की अपेक्षाओं को दर्शाता है, जो भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है।
असम में सरकार की पुनः वापसी को लेकर पाण्डेय ने कहा कि जनता का दोबारा मिला समर्थन यह साबित करता है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिर शासन के लिए भाजपा ही पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, पाण्डुचेरी में एनडीए की वापसी को उन्होंने केंद्र और राज्य के समन्वित विकास मॉडल पर जनता के भरोसे का प्रमाण बताया।
तमिलनाडु और केरल में भाजपा के वोट प्रतिशत एवं जनाधार में वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि यह दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार और उसकी विचारधारा की बढ़ती स्वीकार्यता का महत्वपूर्ण संकेत है।




