Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़देशरोजगारलोकल न्यूज़

पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी पर किया जानलेवा हमला

बांस की लाठी से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, दोनों गंभीर घायल; हालत बिगड़ने पर बिलासपुर रेफर, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी पर किया जानलेवा हमला

बांस की लाठी से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, दोनों गंभीर घायल; हालत बिगड़ने पर बिलासपुर रेफर, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

 

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर बांस की लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल दंपती को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पामगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे भाई जनकराम साहू (50), निवासी कोसला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की शाम ग्राम कोसला में जनकराम साहू का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जनकराम ने बांस की लाठी से पुनीराम साहू के सिर पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से पुनीराम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

इसी दौरान पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची पुनीराम की पत्नी पर भी आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया। उसके सिर पर भी कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और दोनों घायल जमीन पर गिर पड़े।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया।

अपराध दर्ज कर शुरू की गई विवेचना

घटना के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) एवं 103(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जनकराम साहू को ग्राम कोसला से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!