Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशप्रशासनिक कार्यवाहीराज्यलोकल न्यूज़शिक्षा

खबर का असर: कन्हाईबंद स्कूल में छह शिक्षक नदारद मामले में रात 9.20 बजे कारण बताओ नोटिस जारी

CGKHABARNAMA की खबर के बाद शिक्षा विभाग हरकत में, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ ने प्रधानपाठक एवं समस्त स्टाफ से दो दिवस के भीतर मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: कन्हाईबंद स्कूल में छह शिक्षक नदारद मामले में रात 9.20 बजे कारण बताओ नोटिस जारी

CGKHABARNAMA की खबर के बाद शिक्षा विभाग हरकत में, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ ने प्रधानपाठक एवं समस्त स्टाफ से दो दिवस के भीतर मांगा स्पष्टीकरण

 

जांजगीर-चाम्पा। ग्राम पंचायत कन्हाईबंद स्थित शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला में 15 सितंबर को आठ में से छह शिक्षकों के अनुपस्थित रहने, बच्चों को दोपहर करीब 1.30 बजे छुट्टी दिए जाने तथा मध्यान्ह भोजन नहीं बनने के मामले में शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले को लेकर CGKHABARNAMA में प्रकाशित खबर के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ ने मंगलवार की रात करीब 9.20 बजे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला कन्हाईबंद के प्रधानपाठक एवं समस्त स्टाफ को संबोधित करते हुए घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सेवा आचरण नियम के विपरीत बताया गया कृत्य

जारी नोटिस में CGKHABARNAMA में प्रकाशित खबर “8 में से 06 शिक्षक नदारद” का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि स्कूल के आठ पदस्थ शिक्षकों में से छह शिक्षक शाला में उपस्थित नहीं रहे तथा बच्चों को 1.30 बजे छुट्टी दे दी गई।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने वाला कृत्य बताया है तथा इसे सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल उल्लेखित किया है।

दो दिवस में स्वयं उपस्थित होकर देना होगा जवाब

नोटिस में संबंधित प्रधानपाठक एवं स्टाफ को पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जवाब संतोषप्रद अथवा समाधानकारक नहीं पाए जाने या निर्धारित समय में जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित की स्वयं की होगी।

डीईओ को भी भेजी गई नोटिस की प्रति

विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ द्वारा जारी नोटिस की प्रति जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा तथा संबंधित संकुल प्राचार्य/संकुल समन्वयक को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

इस कार्रवाई के बाद अब संबंधित स्कूल के प्रधानपाठक एवं स्टाफ द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले स्पष्टीकरण पर नजर रहेगी। विभागीय कार्रवाई में आगे क्या निर्णय लिया जाता है, यह संबंधितों के जवाब और विभागीय जांच के बाद स्पष्ट होगा।

CGKHABARNAMA की खबर का असर सामने आया है और मामले में उसी दिन रात 9.20 बजे शिक्षा विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!