Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

मनरेगा श्रमिकों को मिला सम्मान का हक, मजदूर दिवस पर हुआ गरिमामय अभिनंदन

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ग्राम पंचायतों में विशेष आयोजन, अधिकारों और योजनाओं की दी गई जानकारी

मनरेगा श्रमिकों को मिला सम्मान का हक, मजदूर दिवस पर हुआ गरिमामय अभिनंदन

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ग्राम पंचायतों में विशेष आयोजन, अधिकारों और योजनाओं की दी गई जानकारी

 

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिले भर में मनरेगा श्रमिकों का सम्मान करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रमिकों के योगदान को सराहने और उन्हें योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत खोरसी, पचेड़ा, पचरी, धुरकोट एवं बूड़ेना सहित अन्य पंचायतों में मजदूर दिवस पर विशेष आयोजन हुए।

ग्राम पंचायत खोरसी एवं बूड़ेना में श्रमिकों को पारंपरिक रूप से श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं पचरी में भी श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मनरेगा के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार के अवसरों, समय पर मजदूरी भुगतान, रोजगार दिवस (प्रत्येक माह की 7 तारीख) तथा जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं व्यक्तिगत लाभ के कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने, मातृत्व लाभ एवं श्रम कार्ड जैसी सुविधाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान ‘वीबी जी रामजी योजना’ की भी जानकारी दी गई, जिसमें श्रमिकों को योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उपस्थित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनके श्रम और योगदान को सम्मानित किया गया, जिससे श्रमिकों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!