Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

श्रमिक दिवस पर सुरक्षा का सशक्त संदेश: जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट में हुआ व्यापक मॉकड्रिल

क्लोरीन लीकेज आपदा से निपटने का किया गया वास्तविक अभ्यास, पुलिस, फायर व मेडिकल टीम की सक्रिय भागीदारी

श्रमिक दिवस पर सुरक्षा का सशक्त संदेश: जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट में हुआ व्यापक मॉकड्रिल

क्लोरीन लीकेज आपदा से निपटने का किया गया वास्तविक अभ्यास, पुलिस, फायर व मेडिकल टीम की सक्रिय भागीदारी

 

जांजगीर-चांपा। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के ग्राम नरियरा स्थित मेसर्स जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य औद्योगिक इकाई में कार्यरत कर्मकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को परखना रहा।

मॉकड्रिल के दौरान क्लोरीन गैस लीकेज जैसी आपदा की काल्पनिक स्थिति निर्मित की गई, जिसमें पुलिस दल, कारखाने की फायर टीम, बचाव दल एवं मेडिकल टीम ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए स्थिति पर नियंत्रण का अभ्यास किया। बचाव दल ने आधुनिक सुरक्षा उपकरणों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा साधनों का उपयोग करते हुए लीकेज को नियंत्रित करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

अभ्यास के दौरान एक श्रमिक के प्रभावित होने की स्थिति दर्शाई गई, जिसे रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से कारखाने के व्यवसायजन्य स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान कारखाने से एम्बुलेंस, दो फायर टेंडर तथा न्यूवोको प्लांट से एक अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

कार्यक्रम में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक अश्वनी पटेल, थाना अकलतरा के प्रभारी भास्कर शर्मा, प्लांट हेड अश्वनी मित्तल, हेड एचआर अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं सांई लीलागर पावर जनरेशन लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारियों ने भी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा मॉकड्रिल के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कारखाना प्रबंधन को नियमित रूप से इस प्रकार के अभ्यास आयोजित करने, क्लोरीन लीकेज, अग्निकांड एवं अन्य आपात स्थितियों से निपटने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों की सतत जांच एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रमिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मॉकड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!