Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

अत्याचार पीड़ितों को न्याय दिलाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई रामेश्वर यादव सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदान किया 50 हजार रुपए नगद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र, बिलासपुर रेंज को मिली रनिंग शील्ड

अत्याचार पीड़ितों को न्याय दिलाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई रामेश्वर यादव सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदान किया 50 हजार रुपए नगद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र, बिलासपुर रेंज को मिली रनिंग शील्ड

 

जांजगीर-चांपा। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने, उनके साथ हुए अत्याचार की घटनाओं की रोकथाम तथा घटित मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जांजगीर-चांपा जिले के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार-2025 के अंतर्गत गुरु घासीदास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को सम्मान स्वरूप 50 हजार रुपए नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड भी प्रदान की गई।

सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने, अत्याचार की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा प्रकरणों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार-2025 के तहत गुरु घासीदास पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को मिले इस सम्मान से जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस विभाग के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय मानी जा रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले और पुलिस विभाग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!