छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व पटवारी संघ भवन में शान से लहराया तिरंगा

ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान, कर्मचारी संगठनों ने राष्ट्रसेवा और जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व पटवारी संघ भवन में शान से लहराया तिरंगा

ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान, कर्मचारी संगठनों ने राष्ट्रसेवा और जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प

 

जांजगीर-चाम्पा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व पटवारी संघ जिला जांजगीर-चांपा के भवन में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वार्ड पार्षद देवराज सिंह चंदेल ने विधिवत राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद देवराज सिंह चंदेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की स्वतंत्रता वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को स्मरण करने का दिन भी है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन, समाज और जनहित में कार्य करने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, लिपिक संघ की जिलाध्यक्ष फिरत किरण सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बृजपाल कुम्भकार, योगेश बनर्जी, प्रमोद कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, टिकेंद्र दीवान, गजानंद साहू, शैलेन्द्र राठौर, अंकित साहू, समरजीत सिंह, राज अजय देवांगन, भास्कर अग्निहोत्री, बुद्धेश देवांगन, मोहन कौशिक, लक्ष्मीनारायण राठौर, सूरज नर्मदा, हरिशंकर कश्यप, गोपाल राठौर, संजय शांडिल्य, सतीश राठौर एवं बालमुकुंद राठौर सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!