क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त

शारदा चौक और तलवापारा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त

शारदा चौक और तलवापारा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

जांजगीर-चाम्पा। धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शारदा चौक और तलवापारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार बटनदार चाकू जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने पूर्व में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया गया था।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अलग-अलग स्थानों पर दो युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शारदा चौक और तलवापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो नग बटनदार धारदार चाकू जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में हरीश चौहान, पिता रमाशंकर चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी तलवापारा जांजगीर तथा पृथ्वीराज सूर्यवंशी, पिता दूजराम सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, तलवापारा जांजगीर शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!