प्रबुद्ध जन सम्मान से सम्मानित हुए राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर
जांजगीर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग स्तरीय सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मानित

प्रबुद्ध जन सम्मान से सम्मानित हुए राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर
जांजगीर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग स्तरीय सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मानित
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जांजगीर में आयोजित संभाग स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर को प्रबुद्ध जन सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में डॉ. उग्रसेन कन्नौजे को भी प्रबुद्ध जन सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान बड़ी संख्या में समाज एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर के सम्मानित होने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से जुड़े सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, भारतीय जनता पार्टी जांजगीर जिला प्रभारी रामदेव कुमावत, संभाग प्रभारी शांतनु साहू, बिलासपुर जिला अध्यक्ष घनश्याम कौशिक, राष्ट्रीय रजक महासंघ के काशीराम रजक, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश कर्ष, प्रदेश संरक्षक धूरसाय निर्मलकर एवं ज्ञान सिंह निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी चंद्र कुमार निर्णेजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बिलासपुर संभाग अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक, पूर्व संभागीय अध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर, संभागीय मीडिया प्रभारी लव निर्णेजक, संभागीय संरक्षक डी.आर. कर्ष, डॉ. मानसिंह निर्मलकर, दुखवा राम निर्मलकर, महासचिव माखन निर्मलकर, कोषाध्यक्ष हरिशंकर निर्मलकर, अध्यक्ष ईश्वरी कर्ष सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय रजक महासंघ के जांजगीर जिला अध्यक्ष पित्रेश उजागर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष नारद रजक, बहोरन कर्ष, महासचिव सखाराम निर्मलकर, सिद्धराम कर्ष, जिला सचिव श्रवण निर्मलकर, नयन भारती बरेठ, परिक्षेत्र अध्यक्ष फेकराम निर्मलकर, विमल रजक, जय निर्णेजक, दूजराम रजक, तरुण रजक, विजय रजक, बलराम रजक, मोहित रजक, दिलीप निर्णेजक, संभागीय संगठन सचिव हरप्रसाद निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा मनहरण निर्मलकर, संतोष निर्मलकर, रिखीराम निर्मलकर, उदासीराम कर्ष, रामशरण रजक, रामकिशोर रजक, जगदीश निर्मलकर, दरसराम कर्ष, रामबाबू कर्ष, रामनाथ निर्मलकर, रमेश निर्मलकर एवं कलेशराम निर्मलकर सहित जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और कोरबा जिले के संगठन पदाधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
राष्ट्रीय रजक महासंघ के संभागीय मीडिया प्रभारी लव निर्णेजक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर को प्रबुद्ध जन सम्मान मिलने पर समाज एवं संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।




