Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उदयभांठा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित रेड कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उदयभांठा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित रेड कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 22 अगस्त को थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उदयभांठा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखी गई है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए नवागढ़ पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण भैंना, निवासी ग्राम उदयभांठा, थाना नवागढ़ को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!