Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

पद्मश्री फुलवासन बाई से मिलने पहुंचे यादव समाज के प्रतिनिधि, कुशलक्षेम जाना, जताया समर्थन

एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर कहा- हर परिस्थिति में समाज खड़ा है साथ

पद्मश्री फुलवासन बाई से मिलने पहुंचे यादव समाज के प्रतिनिधि, कुशलक्षेम जाना, जताया समर्थन

एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर कहा- हर परिस्थिति में समाज खड़ा है साथ

सामाजिक योगदान को संरक्षित करने सरकार से की गई स्थायी व्यवस्था की मांग

 

रायपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ द्वारा गठित सशक्त संगठन एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के सदस्यों ने रविवार को पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फुलवासन बाई से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। हाल ही में उनके साथ हुई अपहरण की घटना के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

संघ के सदस्यों ने इस दौरान कहा कि फुलवासन बाई द्वारा समाज और विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्य प्रेरणादायी हैं और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और सेवा भाव से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। ऐसे समय में समाज का प्रत्येक व्यक्ति उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि पद्मश्री फुलवासन बाई के सम्मान में किसी उपयुक्त स्थान पर ऐसी स्थायी व्यवस्था की जाए, जहां उनके सामाजिक योगदान और उपलब्धियों को संरक्षित किया जा सके। इससे आने वाली पीढ़ियां भी उनके कार्यों से प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगी।

मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से कमल यादव, राहुल यादव, माधुरी यादव, ममता यादव, वेदकुमारी यादव, सुमन यादव, प्रभु यादव, अभिषेक यादव, गिरीश यादव, संजय यादव, धनराज यादव, सागर यादव, मिंटू यादव, उमेश यादव एवं सुरेश कुमार यादव उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में समाज सेवा, सामाजिक एकता एवं सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!