Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर की लापरवाही, 40 छात्रों का भविष्य अधर में

कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर की लापरवाही, 40 छात्रों का भविष्य अधर में

कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर की लापरवाही, 40 छात्रों का भविष्य अधर में

फीस जमा होने के बावजूद परीक्षा से वंचित, छात्रों ने लगाया एक साल बर्बाद करने का आरोप

 

जांजगीर। जिले में संचालित एक निजी कंप्यूटर एजुकेशन संस्था की लापरवाही के चलते लगभग 40 छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित होना पड़ा है। मामला शहर के डीडी प्लाजा स्थित एक कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का है, जहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने संस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कई विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवारने की उम्मीद लेकर इस संस्था में दाखिल हुए थे। छात्रों का कहना है कि उन्होंने पूरे कोर्स की निर्धारित फीस जमा कर दी थी, जिसकी रसीद भी उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद अब संस्था प्रबंधन द्वारा बताया जा रहा है कि उनकी फीस बिलासपुर स्थित यूनिवर्सिटी में जमा नहीं हो पाई, जिसके कारण उन्हें परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया गया।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि संस्था प्रमुख की ओर से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि भविष्य में दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर दिलाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन फिलहाल उनका एक साल पूरी तरह बर्बाद हो गया है। इस स्थिति से विद्यार्थियों में गहरा आक्रोश और निराशा देखी जा रही है।

पीड़ित विद्यार्थियों का कहना है कि वे अपने भविष्य को संवारने के उद्देश्य से यहां पढ़ाई करने आए थे, लेकिन संस्था की लापरवाही के कारण अब उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो गया है। छात्रों ने संस्था से अपना पूरा शुल्क वापस करने की मांग की है, हालांकि आरोप है कि संस्था प्रमुख इस संबंध में स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं और बात को टालमटोल कर रहे हैं।

विद्यार्थियों ने संबंधित संस्था और उसके संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र के साथ इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो।

फिलहाल इस पूरे मामले में प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय मिल पाता है या नहीं, यह आने वाले समय में स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!