Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

48 घंटे में झपटमारी का खुलासा: साइबर पुलिस की सक्रियता से गिरोह बेनकाब

मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

48 घंटे में झपटमारी का खुलासा: साइबर पुलिस की सक्रियता से गिरोह बेनकाब

मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

 

जांजगीर। जिले में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए थाना साइबर पुलिस और चौकी नैला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज 48 घंटे के भीतर साइकिल सवार युवक से मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

साइकिल सवार को निशाना बनाकर की थी वारदात

प्रार्थी चंद्रहास यादव, निवासी कन्हाईबंद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 मई 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान शनि होटल के पास कन्हाईबंद रोड नैला में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और गले में पहना सोने का लॉकेट झपट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट का प्रयास भी किया गया।

मुखबिर सूचना से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर और चौकी नैला पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हेमंत सारथी, कोमल कश्यप और एक नाबालिग युवक लूटे गए सामान को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में नैला क्षेत्र में घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

सुनियोजित तरीके से दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने बताया कि 30 मई की शाम वे CD डिलक्स मोटरसाइकिल से नैला रेलवे फाटक पार कर कन्हाईबंद की ओर जा रहे थे। शनि होटल के पास एक युवक को अकेले साइकिल से मोबाइल पर बात करते देख उन्होंने झपटमारी की योजना बनाई। युवक को रोककर मोबाइल और सोने का लॉकेट लूट लिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों की योजना लूटे गए सामान को बेचकर रकम आपस में बांटने की थी।

गिरफ्तार आरोपी

हेमंत सारथी, पिता अमृतलाल सारथी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला, जांजगीर
कोमल कश्यप, पिता उत्तराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी नैला, जुना तालाब के पास
एक विधि से संघर्षरत बालक

पुलिस की तत्परता और सटीक सूचना तंत्र के चलते झपटमारी की इस घटना का त्वरित खुलासा संभव हो सका। कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!