क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार जुआरी गिरफ्तार

ग्राम पिसौद में सार्वजनिक स्थान पर चल रहे जुए पर दबिश, 3,530 रुपये नकद, ताश पत्ती और प्लास्टिक बोरी जब्त

जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार जुआरी गिरफ्तार

ग्राम पिसौद में सार्वजनिक स्थान पर चल रहे जुए पर दबिश, 3,530 रुपये नकद, ताश पत्ती और प्लास्टिक बोरी जब्त

 

जांजगीर। जांजगीर कोतवाली पुलिस ने ग्राम पिसौद में जुआ फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3,530 रुपये नकद, ताश पत्ती तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त प्लास्टिक बोरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिसौद में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी और मौके से चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3,530 रुपये नकद, ताश पत्ती तथा प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में राजू साहू (37 वर्ष), प्रमोद साहू (26 वर्ष), प्रमोद केवट (40 वर्ष) और तुलेश्वर साहू (22 वर्ष), सभी निवासी ग्राम पिसौद, थाना एवं जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

अभियान के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें। जांजगीर-चांपा पुलिस ने बताया कि आमजन की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!