घुमाने के बहाने नाबालिग को ले जाकर अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

घुमाने के बहाने नाबालिग को ले जाकर अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को घुमाने के बहाने अपने साथ ले जाकर अनाचार करने के मामले में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बलौदा में आरोपी राजेश्वर कुर्रे (22 वर्ष) के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की और आरोपी की तलाश करते हुए उसे हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 126(2), 351(3), 64(2)(L), 65(1) बीएनएस तथा धारा 4 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।




