Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए तीनो के शव

देवरी चिचोली में पिकनिक मनाने पहुंचे थे चौकसे कॉलेज के आठ छात्र-छात्राएं, चिरमिरी, पंडरिया और अंबिकापुर के रहने वाले थे मृतक

हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए तीनो के शव

देवरी चिचोली में पिकनिक मनाने पहुंचे थे चौकसे कॉलेज के आठ छात्र-छात्राएं, चिरमिरी, पंडरिया और अंबिकापुर के रहने वाले थे मृतक

 

जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी चिचोली में हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्रों के बहने की घटना में तीनों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार चले रेस्क्यू अभियान के बाद तीनों छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान पवन निवासी चिरमिरी, मुरारी साहू निवासी पंडरिया (कवर्धा) और सचिन निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चौकसे कॉलेज में अध्ययनरत चार छात्र और चार छात्राएं देवरी चिचोली घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान हसदेव नदी में नहाने और तैरने के दौरान तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

एसडीआरएफ और ड्रोन से हुई तलाश

तीनों छात्रों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार खोज अभियान चलाया गया। छात्रों का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद भी ली गई। अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था।

सुबह रोशनी होते ही बिलासपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा नदी में तलाश शुरू की। करीब सुबह 6 बजे घटनास्थल से लगभग 500 मीटर नीचे पानी के ऊपर दो शव दिखाई दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला। इनकी पहचान मुरारी साहू और सचिन के रूप में की गई।

इससे पहले रेस्क्यू टीम ने पवन का शव बरामद कर लिया था। पवन चिरमिरी का निवासी बताया गया है। इस तरह हादसे में नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद हो चुके हैं।

बलौदा पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के अनुसार, तीनों छात्र नदी में बह गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। घटना से तीनों परिवारों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!