Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की तत्पर कार्रवाई

उत्तरप्रदेश से दबोचा गया आरोपी, पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की तत्पर कार्रवाई

उत्तरप्रदेश से दबोचा गया आरोपी, पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल

पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था अपने साथ, पुलिस की टीम ने की सफल बरामदगी

 

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने दिनांक 22 मार्च 2026 को थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी लक्की उर्फ लवकुश गोस्वामी (उम्र 25 वर्ष), निवासी खलीलाबाद, उत्तरप्रदेश, उसे अपने साथ ले गया था और शादी का झांसा देकर डराते-धमकाते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम गठित कर उत्तरप्रदेश रवाना किया गया।

कोतवाली जांजगीर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ग्राम खलीलाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक शंकर राजपूत एवं हजारी मेरसा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!