Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

फल्ली बेचने वाले से लूट का सनसनीखेज मामला: 24 घंटे में मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दोस्त गिरफ्तार

खराब बाइक ढकेल रहे युवक को बनाया निशाना, मारपीट कर मोबाइल व 8 हजार रुपये लूटे

फल्ली बेचने वाले से लूट का सनसनीखेज मामला: 24 घंटे में मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दोस्त गिरफ्तार

खराब बाइक ढकेल रहे युवक को बनाया निशाना, मारपीट कर मोबाइल व 8 हजार रुपये लूटे

साइबर इनपुट और मुखबिर की सूचना से पुलिस ने सुलझाया मामला, नगदी व बाइक की चाबी बरामद

 

मुलमुला : थाना मुलमुला क्षेत्र में फल्ली बेचकर लौट रहे एक युवक से लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों में दो बालिग और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है, जो एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की बची हुई नगदी 1500 रुपये, पीड़ित की बाइक की चाबी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वहीं लूटा गया मोबाइल नदी में फेंक देने के कारण बरामद नहीं हो सका।

प्रार्थी अजय कुमार बारले, निवासी बिसनपुर (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) 20 जून 2026 को अपनी टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल से फल्ली बेचकर ग्राम जेवरा से बोरसी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई, जिसे वह पैदल ढकेलते हुए ले जा रहा था।

शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच नहर किनारे एक पेड़ के पास बाइक क्रमांक CG 11 BQ-3519 में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने युवक को रोककर पहले उसका हाथ पकड़ा, फिर उसकी जेब से मोबाइल और पैंट की पिछली जेब से 8000 रुपये नगद लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक की चाबी छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किए गए और साइबर तकनीकी सहायता ली गई।
लूट के दौरान आरोपियों द्वारा एक-दूसरे का नाम लेने के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके आधार पर पुलिस ने ग्राम जेवरा निवासी प्राणनाथ केंवट उर्फ गुनवा और राजविंद उर्फ आर्यन यादव को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि लूटी गई राशि का अधिकांश हिस्सा खर्च कर दिया गया है, शेष 1500 रुपये बरामद हुए। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पीड़ित की बाइक की चाबी भी जब्त की गई।

आरोपियों ने यह भी बताया कि लूटा गया मोबाइल उन्होंने लीलागर नदी में फेंक दिया था, जिसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिल सका। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में प्राणनाथ केंवट उर्फ गुनवा, उम्र 23 वर्ष, निवासी जेवरा, राजविंद उर्फ आर्यन यादव, उम्र 18 वर्ष 1 माह, निवासी जेवरा एक विधि से संघर्षरत बालक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!