छत्तीसगढ़देशधर्मराज्यलोकल न्यूज़

श्रीराम त्याग, करुणा और आदर्श जीवन के प्रतीक : राजकुमार साहू

चाम्पा के कसेरपारा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हो रहा अखंड श्रीराम नाम सप्ताह, अतिथियों ने कीर्तन मंडली को शील्ड देकर किया सम्मानित

श्रीराम त्याग, करुणा और आदर्श जीवन के प्रतीक : राजकुमार साहू

चाम्पा के कसेरपारा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हो रहा अखंड श्रीराम नाम सप्ताह, अतिथियों ने कीर्तन मंडली को शील्ड देकर किया सम्मानित

 

जांजगीर-चाम्पा। चाम्पा नगर के हनुमान चौक कसेरपारा में आयोजित अखंड श्रीराम नाम सप्ताह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्नता की ओर अग्रसर है। समापन से एक दिन पूर्व जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीरामचंद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अखंड राम नाम संकीर्तन में सहभागिता कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजकुमार साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल आस्था और श्रद्धा के केंद्र ही नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा, त्याग, करुणा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को सत्य के मार्ग पर चलने, माता-पिता का सम्मान करने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम बनाए रखने की प्रेरणा दी है।

राजकुमार साहू ने कहा कि श्रीराम नाम का स्मरण मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार करता है। अखंड श्रीराम नाम सप्ताह जैसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राम नाम संकीर्तन से जहां पूरा वातावरण भक्तिमय बनता है, वहीं नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

उन्होंने आयोजन समिति और क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए सभी से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के जयघोष और अखंड राम नाम कीर्तन से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम में राजकुमार साहू के साथ छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के जिला पदाधिकारी गोपाल मित्तल, विनोद तिवारी, अधिवक्ता महावीर सोनी, एल्डरमैन गौतम यादव, सूर्य प्रकाश कंसारी, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद पति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने अखंड राम नाम संकीर्तन में शामिल होकर भगवान श्रीराम के दर्शन का लाभ प्राप्त किया।

इस दौरान अतिथियों द्वारा कीर्तन मंडली को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर राम नाम संकीर्तन और जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!