Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

30 साल बाद मिला 1996 बैच, सहपाठियों के मिलन से ताजा हुईं स्कूल की सुनहरी यादें

स्नेह मिलन समारोह में पुराने मित्रों ने साझा किए जीवन के अनुभव, गुरुजनों को किया याद

30 साल बाद मिला 1996 बैच, सहपाठियों के मिलन से ताजा हुईं स्कूल की सुनहरी यादें

स्नेह मिलन समारोह में पुराने मित्रों ने साझा किए जीवन के अनुभव, गुरुजनों को किया याद

 

जांजगीर-चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवरीनारायण के वर्ष 1996 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का भव्य स्नेह मिलन समारोह बुधवार, 24 जून को शिवरीनारायण स्थित होटल ध्रुव तारा में आयोजित किया गया। लगभग तीन दशक बाद एक ही छत के नीचे एकत्र हुए सहपाठियों ने अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा करते हुए भावुक क्षणों का अनुभव किया।

केक काटकर खुशियां मनाती 1996 बैच की छात्राएं

कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों ने एक-दूसरे का आत्मीय स्वागत किया और वर्षों बाद हुई इस मुलाकात को अविस्मरणीय बताया। समारोह की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी पूर्व विद्यार्थियों ने अपने जीवन के सफर, पारिवारिक तथा व्यावसायिक अनुभव साझा किए। किसी ने शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी, तो किसी ने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं।

इस दौरान स्कूल के दिनों की शरारतें, कक्षा के संस्मरण, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की यादें चर्चा का प्रमुख विषय रहीं। उपस्थित साथियों ने अपने गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन ने ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ 1996 बैच के सहपाठी

कार्यक्रम में तत्कालीन प्राचार्य पी.एल. कौशिक, सेवानिवृत्त शिक्षक उदयराम कैवर्त एवं प्राचार्य आर.पी. कश्यप का शाल, श्रीफल तथा भगवान शिवरीनारायण का छायाचित्र भेंटकर सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, समूह चर्चा एवं सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। सभी ने मिलकर पुरानी तस्वीरों को देखा और यादों को साझा किया। लंबे अंतराल के बाद हुए इस मिलन ने सभी के चेहरों पर खुशी और उत्साह की झलक बिखेर दी।

उपस्थित साथियों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने तथा आपसी संपर्क और सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह के पश्चात सभी ने मठ मंदिर में भगवान शिवरीनारायण के दर्शन किए और फिर अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर भूपेंद्र चंद्रा, पवन केसरवानी, भरत सिंह, अमित पारीक, रवि नारायण शर्मा, मदन तिवारी, नवीन शर्मा, खिलावन आदित्य, भगवान केसरवानी, देवेंद्र केसरवानी, बलराम पटेल, योगेश भट्ट, सीताराम चंद्रा, योगेश रजक, मिलेंद्र केसरवानी, विष्णु केसरवानी, प्रतिभा शर्मा, मोना सोनी, रश्मि यादव, कस्तूरी वैष्णव, शैलजा लाल, अर्चना केसरवानी, आशा अग्रवाल, मेघा गोयल, दीप्ति शुक्ला, गौरी तैलंग एवं बद्रिका यादव सहित अनेक पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!