छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, अधिकारियों को नई पदस्थापना पर 10 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, अधिकारियों को नई पदस्थापना पर 10 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। शासन ने प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सामने नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव क्लेमेंटिना लकड़ा के हस्ताक्षर से 18 अगस्त को जारी किया गया।

आदेश के अनुसार, उज्जवल पोरवाल, जो छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर में महाप्रबंधक (प्रशासन) तथा छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ (मार्कफेड) के अतिरिक्त प्रभार में थे, को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह अभिषेक कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को मंत्रालय, नवा रायपुर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का उप सचिव बनाया गया है। उनके पास संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

विनय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा (अंबिकापुर) को स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर यथावत रखा गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर में परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हेमंत कुमार मत्स्यपाल, सहायक महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (नान), नवा रायपुर को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर में महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद पर पदस्थ किया गया है।

नयनतारा सिंह तोमर, अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर को सूरजपुर जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मनीष मिश्रा, अपर कलेक्टर रायपुर को मंत्रालय, नवा रायपुर में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

10 दिनों के भीतर कार्यभार संभालना होगा

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी आदेश जारी होने की तारीख से 10 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण करने की पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

शासन ने आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, संभागीय आयुक्तों, संबंधित जिलों के कलेक्टरों, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सहित संबंधित कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!