Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमदेशराज्यलोकल न्यूज़

48 घंटे में मंदिर चोरी कांड का पर्दाफाश, 16.60 लाख के जेवर-नकदी बरामद

साइबर टीम की सक्रियता से तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार व एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक शामिल

48 घंटे में मंदिर चोरी कांड का पर्दाफाश, 16.60 लाख के जेवर-नकदी बरामद

साइबर टीम की सक्रियता से तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार व एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक शामिल

100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने जोड़ा सुराग, इलेक्ट्रॉनिक कटर व बाइक जब्त

 

जांजगीर-चांपा। जिले में मंदिरों को निशाना बनाकर की गई लाखों की चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। साइबर टीम की सक्रियता और तकनीकी जांच के आधार पर तीन अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी इस मामले में शामिल पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, दान पेटी सहित नगदी कुल 16 लाख 60 हजार रुपये का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 01-02 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने जिले के तीन प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाया था। पहली घटना बम्हनीडीह क्षेत्र के रामजानकी मंदिर में हुई, जहां से चांदी के दो छत्र चोरी कर लिए गए। दूसरी घटना थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत स्थित चंडी दाई मंदिर में हुई, जहां देवी प्रतिमाओं के सिर पर सजे चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और दान पेटी को पार कर दिया गया। वहीं तीसरी घटना ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर में हुई, जहां से एक चांदी का छत्र चोरी हुआ था। तीनों मामलों में थाना नवागढ़ में दो और थाना बम्हनीडीह में एक अपराध अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय स्वयं घटनास्थल पहुंचे और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर टीम, नवागढ़ एवं बम्हनीडीह पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास के मार्गों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल में चार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। साइबर तकनीक एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान प्रारंभ में आरोपी गुमराह करते रहे, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व उन्होंने चोरी की योजना बनाई थी तथा विभिन्न मंदिरों की रेकी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के जेवर, छत्र, दान पेटी की नगदी बरामद की गई। साथ ही ताला काटने में उपयोग किया गया इलेक्ट्रॉनिक कटर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपीगण लाखों के कर्ज में डूबे हुए थे, जिसके चलते उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी घुटिया थाना पामगढ़, प्रभात पटेल, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी घुटिया थाना पामगढ़, परमानंद पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी घुटिया थाना पामगढ़ व एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक शामिल था।

पूरे मामले में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक विवेक सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों एवं थाना नवागढ़ व बम्हनीडीह पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!