Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

नाग पंचमी मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए

करीब एक लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रही जांजगीर-चांपा पुलिस, 150 पाव शराब जब्त; ड्रोन और सीसीटीवी से संदिग्धों पर निगरानी

नाग पंचमी मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए

करीब एक लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रही जांजगीर-चांपा पुलिस, 150 पाव शराब जब्त; ड्रोन और सीसीटीवी से संदिग्धों पर निगरानी

 

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदलहा स्थित दल्हा पहाड़ में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

हमले में इस्तेमाल हो सकने वाले 5500 स्टील के कड़े उतरवाए

मेले में अपराध की संभावनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए युवकों की जांच की।

जांच के दौरान करीब 5500 नग भारी स्टील के कड़े उतरवाकर पुलिस ने जमा कराए। पुलिस के अनुसार कुछ कड़े काफी भारी और मजबूत थे, जिनका इस्तेमाल मारपीट या हमले में किया जा सकता था। वहीं कुछ युवकों के पास हाथ में पहनने वाले पंचनुमा स्टील के हथियार भी पाए गए, जिन्हें तत्काल उतरवाकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

पाकिट, बैग और झोले में छिपाकर ले जा रहे थे शराब

मेले में भीड़ की स्थिति को देखते हुए शराब के अवैध सेवन से होने वाली संभावित घटनाओं की रोकथाम के लिए भी पुलिस ने कार्रवाई की। अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा पाकिट, बैग और झोले में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 150 पाव देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

ड्रोन और सीसीटीवी से भीड़ पर निगरानी

मेले की सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने ड्रोन कैमरे और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले स्थानों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस टीमों ने मेला क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा।

साइबर जागरूकता का भी बना आकर्षण

मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को साइबर अपराध से बचाव और ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। दल्हा पहाड़ के शीर्ष, मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर साइबर जागरूकता सेल्फी स्टैंड एवं जोन बनाए गए।

श्रद्धालुओं ने “मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं” संदेश के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

महिला कमांडो और वालेंटियर्स ने संभाली जिम्मेदारी

मेले में कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए महिला कमांडो टीम ग्राम पड़रिया, पहाड़ मित्र, वालेंटियर्स, भीम रेजिमेंट, डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा, आश्रम परिवार समिति तथा वन प्रबंध समिति का भी सहयोग रहा। इन टीमों ने पुलिस के साथ समन्वय बनाकर भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सहायता में भूमिका निभाई।

यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद

मेले में बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, बलौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वाहनों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की। यातायात पुलिस और मैदानी पुलिस बल की तैनाती के चलते श्रद्धालुओं एवं वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रही। पार्किंग स्थलों पर वाहनों की सुरक्षित व्यवस्था के साथ प्रमुख मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया गया।

पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, लगातार पेट्रोलिंग, ड्रोन एवं सीसीटीवी निगरानी तथा यातायात प्रबंधन के चलते नाग पंचमी मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!