Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

मुलजिम सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित, फरार आरोपी की तलाश तेज

थाना अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय की सख्त कार्रवाई, आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर किया संबद्ध

मुलजिम सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित, फरार आरोपी की तलाश तेज

थाना अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय की सख्त कार्रवाई, आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर किया संबद्ध

 

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला की अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार होने के मामले में मुलजिम सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मुलमुला पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी फणेन्द्र सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी अमोरा, थाना मुलमुला को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।

आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान 22 अगस्त की सुबह लगभग 3 बजे से 6 बजे के बीच आरोपी थाना अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में तत्काल कार्रवाई की गई।

मुलजिम सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरक्षक द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस ने आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक को रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

इधर, थाना अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी फणेन्द्र सिंह के विरुद्ध मुलमुला पुलिस ने धारा 262 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!