Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

राखी से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त का तोहफा, सुनीता बोलीं-‘विष्णु भैया ने बहनों का मान बढ़ाया’

हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता बनी परिवार का भरोसेमंद सहारा, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में मिल रही मदद

राखी से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त का तोहफा, सुनीता बोलीं-‘विष्णु भैया ने बहनों का मान बढ़ाया’

हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता बनी परिवार का भरोसेमंद सहारा, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में मिल रही मदद

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उभर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। हर महीने मिलने वाली यह राशि महिलाओं की दैनिक जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रही है।

इसी क्रम में बलौदा विकासखंड के ग्राम रसौटा निवासी सुनीता अनंत के खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि पहुंचने से खुशी का माहौल है। रक्षाबंधन पर्व से पहले मिली इस राशि को उन्होंने प्रदेश की बहनों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से मिला विशेष तोहफा बताया।

सुनीता अनंत ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके परिवार के लिए भरोसेमंद सहारा बनी हुई है। इस राशि से वे घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग करती हैं।

उन्होंने कहा, “महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की बहनों को यह तोहफा दिया है। घर में बच्चों की पढ़ाई या कोई जरूरी काम सामने आता है, तो यही राशि हमारे लिए सहारा बनती है।”

उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग मिल रहा है। रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व से पहले खाते में राशि पहुंचने से महिलाओं में विशेष खुशी देखी जा रही है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से सुनीता जैसी प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिल रहा है। प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं के लिए केवल आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों में उनकी भागीदारी और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत कर रही है। योजना का लाभ सीधे बैंक खातों में मिलने से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे वे घरेलू जरूरतों और बच्चों के भविष्य से जुड़े कार्यों में इस राशि का उपयोग कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!