Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़शिक्षा

₹10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, प्राचार्य भी गिरफ्तार

वेतन एरियर्स के भुगतान के एवज में 20 हजार रुपए की मांग का आरोप, सौदा 10 हजार में तय होने के बाद एसीबी ने की ट्रैप कार्रवाई

₹10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, प्राचार्य भी गिरफ्तार

वेतन एरियर्स के भुगतान के एवज में 20 हजार रुपए की मांग का आरोप, सौदा 10 हजार में तय होने के बाद एसीबी ने की ट्रैप कार्रवाई

 

अकलतरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी में वेतन एरियर्स के भुगतान के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने स्कूल के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान प्राचार्य अंजुला सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी मनीष राठौर के वेतन एरियर्स के भुगतान का मामला था। आरोप है कि एरियर्स की राशि निकालने के एवज में प्राचार्य अंजुला सोनी द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में कथित तौर पर रिश्वत की राशि 10 हजार रुपए में तय हुई।

बताया गया कि प्राचार्य के कहने पर स्कूल के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह ने मनीष राठौर से 10 हजार रुपए रिश्वत की राशि ली। इसी दौरान पहले से तैयार एसीबी बिलासपुर की टीम ने स्कूल में ट्रैप कार्रवाई करते हुए विकास मसीह को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने मामले में प्राचार्य अंजुला सोनी को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी की कार्रवाई के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। मामले में एसीबी की टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जुटाते हुए आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एसीबी बिलासपुर की 56वीं ट्रैप कार्रवाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!