क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, AI डीपफेक से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील संदेश भेजने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप, परिजनों को भी फोन कर देता था धमकी; नवागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, AI डीपफेक से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील संदेश भेजने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप, परिजनों को भी फोन कर देता था धमकी; नवागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

 

नवागढ़। सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती की फोटो का दुरुपयोग करने, अश्लील संदेश भेजने और उसे बदनाम करने की धमकी देने के मामले में नवागढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने, उसके परिजनों को फोन कर धमकाने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक से अश्लील फोटो एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना नवागढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उसकी फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया था। इसके माध्यम से आरोपी उसे अश्लील संदेश भेजता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा पीड़िता के परिजनों को फोन कर धमकियां दी जाती थीं। वह बाजार और घर के आसपास भी उसका पीछा करता था तथा गाली-गलौच कर परेशान करता था।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती को धमकी दी थी कि वह AI और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर उसकी अश्लील फोटो एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर 1000 फॉलोअर्स बढ़ाकर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही थी। आरोपी ने पीड़िता के कार्यस्थल का पता निकालकर वहां पहुंचने की धमकी भी दी थी। लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

अपराध दर्ज होने के बाद फरार हो गया था आरोपी

पीड़िता की शिकायत पर थाना नवागढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 78(2), 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D), 67 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया था। हालांकि, नोटिस जारी होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्य से गिरफ्त में आया आरोपी

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 28 नवंबर 2026 को घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामायण प्रसाद कश्यप उर्फ रामा (25 वर्ष), पिता लेखराम कश्यप, निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना नवागढ़ के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!