Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

अवैध शराब बिक्री पर अकलतरा पुलिस का शिकंजा, 204 पाव शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला समेत तीनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई अपराध, पुलिस ने घर में दबिश देकर की बड़ी बरामदगी

अवैध शराब बिक्री पर अकलतरा पुलिस का शिकंजा, 204 पाव शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला समेत तीनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई अपराध, पुलिस ने घर में दबिश देकर की बड़ी बरामदगी

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 204 पाव देशी शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अकलतरा की टीम अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के लिए गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टीवीएस एक्सल वाहन क्रमांक CG11AZ 5541 में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तरौद चौक में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान अर्जुनी की ओर से आ रहे दो व्यक्तियों को रोका गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सहदेव बंजारे (23 वर्ष) और शंकर खाण्डे (28 वर्ष), निवासी अकलतरा बताया। दोनों के पास से 100 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसे वे अल्का बंजारे के घर छोड़ने जा रहे थे। पुलिस ने मौके से शराब के साथ वाहन भी जब्त किया।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने गुरुघासीदास मोहल्ला स्थित अल्का बंजारे (38 वर्ष) के घर पर दबिश दी। दरवाजा नहीं खोलने पर पंचनामा तैयार कर वीडियोग्राफी के साथ दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। तलाशी के दौरान घर के अंदर से 180 एमएल की 91 शीशी देशी प्लेन शराब (16.380 लीटर) तथा 13 नग सुपर जीप्सी फाइन व्हिस्की (2.340 लीटर) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत 8,580 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!