क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

नाबालिग से अनाचार के मामले में आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जान-पहचान बढ़ाकर नाबालिग बालिका के साथ जबरन अनाचार का आरोप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी; अजाक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नाबालिग से अनाचार के मामले में आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जान-पहचान बढ़ाकर नाबालिग बालिका के साथ जबरन अनाचार का आरोप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी; अजाक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूचना मिलने के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना अजाक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रजत दीवान ने उससे जान-पहचान बढ़ाई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग बालिका के साथ जबरन अनाचार किया। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अजाक में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में डीएसपी अजाक सतरूपा तारम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने थाना अकलतरा क्षेत्र के आरोपी रजत दीवान की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में डीएसपी अजाक सतरूपा तारम के नेतृत्व में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे एवं थाना अजाक स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!