टॉप न्यूज़दुर्घटनाधर्मराज्यलोकल न्यूज़

हसदेव नदी हादसा: रेस्क्यू टीम को मिला एक छात्र का शव

पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र नदी में बह गए थे, तलाशी के दौरान चिरमिरी निवासी पवन का शव बरामद

हसदेव नदी हादसा: रेस्क्यू टीम को मिला एक छात्र का शव

पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र नदी में बह गए थे, तलाशी के दौरान चिरमिरी निवासी पवन का शव बरामद

 

जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी चिचोली में हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्रों के बहने के मामले में रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। तलाशी अभियान के दौरान एक छात्र का शव नदी से बरामद किया गया है। उसकी पहचान पवन, निवासी चिरमिरी के रूप में बताई जा रही है। अन्य दो छात्रों की तलाश अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार, चौकसे कॉलेज में अध्ययनरत चार छात्र और चार छात्राएं देवरी चिचोली घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान हसदेव नदी में नहाने और तैरने के दौरान पवन, मुरारी और सचिन नदी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया।

ड्रोन से भी की गई तलाश

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के अनुसार, नदी में बहे तीनों छात्रों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश के साथ ड्रोन की मदद भी ली गई। इसी दौरान रेस्क्यू टीम को एक शव मिला, जिसकी पहचान पवन के रूप में बताई जा रही है।

बताया गया कि पवन चिरमिरी का निवासी था। पुलिस द्वारा शव की पहचान और घटना से संबंधित अन्य औपचारिक कार्रवाई की जा रही है।

दो छात्रों की तलाश जारी

हादसे में लापता मुरारी और सचिन की तलाश रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही है। अंधेरा होने के कारण पूर्व में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था। अब रोशनी होने के बाद दोबारा अभियान तेज किया गया है। नदी के संभावित स्थानों पर एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद हादसे से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!